नवादा, जून 3 -- पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद द्वारा केंदुआ स्थित धर्मशीला देवी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल प्रबंधन के विरुद्ध किए गए मुकदमे की उच्च स्तरीय जांच के क्रम में पांच सदस्यीय कमेटी मंगलवार को सदर अस्पताल पहुंची। कमेटी सदस्यों ने शिकायतकर्ता समेत अन्य प्रत्यक्षदर्शियों का बयान दर्ज किया।

जांच दल का गठन स्वास्थ्य सेवाएं, बिहार, पटना के निदेशक प्रमुख (प्रशासन) डॉ.प्रणय राज शरण सिन्हा की अगुआई में पहुंची जांच कमेटी में स्वास्थ्य सेवाएं, बिहार, पटना के अपर निदेशक डॉ.अनिल कुमार, पीएमसीएच, पटना के सहायक प्राध्यापक (मेडिसीन) डॉ.राकेश कुमार और पीएमसीएच, पटना के सहायक प्राध्यापक (नेफोलॉजी) डॉ.राजाराम यादव के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए राजबल्लभ प्रसाद स्वंय प्रस्तुत हुए और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी लिखित और मौखिक दोनों रूप ...