पूर्व मंत्री कुलदीप उज्जवल ने एमडी से मिलकर बताईं बिजली संबंधित समस्याएं
मेरठ, मई 20 -- पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कुलदीप उज्जवल ने एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता से मुलाकात की। उन्हें बिजली संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान विशेष रूप से जर्जर बिजली लाइनों, लो-वोल्टेज और ग्रामीण क्षेत्रों में बाधित आपूर्ति की ओर उनका ध्यान आकर्षित कराया। एमडी रवीश गुप्ता ने उन्हें आश्वस्त किया कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। पूर्व मंत्री कुलदीप उज्जवल ने कहा कि किसानों के हित में सरकार द्वारा उठाए गए कदम सराहनीय हैं। यह पहली ऐसी सरकार है जो अन्नदाताओं को खेती के लिए निःशुल्क बिजली उपलब्ध करा रही है। यह भी पढ़ें- जन-सुनवाई में आई 29 समस्याएं, एमडी ने कराया समाधान अब आवश्यकता है कि यह सुविधा निर्बाध और सुचारु रूप से किसानों तक पहुंचे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.