पूर्व मंत्री की पत्नी हुआ निधन, शोक
बगहा, मार्च 28 -- बेतिया, एक संवाददाता। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विश्वमोहन शर्मा की पत्नी स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त निदेशक डॉ. रश्मि रेखा का निधन शनिवार चार बजे दरभंगा के अस्पताल में हो गया। वे 75 वर्ष की थीं। बीमार होने के कारण पुत्री डॉ. अमृता मिश्रा के दरभंगा स्थित आरबी मेमोरियल अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था।। मूल रूप से रामनगर के विलासपुर की रहने वाली डॉ. रश्मि अपने पति पूर्व मंत्री विश्वमोहन शर्मा के साथ पटना के नेहरू नगर में रहती थीं। पूर्व मंत्री ने बताया कि 30 मार्च को दोपहर 12.30 बजे उनका दाह संस्कार पटना के दीघा घाट पर होगा। डॉ. रश्मि पटना में सिविल सर्जन भी रह चुकी थी। उनके निधन से चंपारण समेत राज्यभर में शोक की लहर दौड़ गई है। वे धर्म परायण महिला थीं। एक डॉक्टर के तौर वे जीवनभर लोगों की सेवा करती रहीं। चंपारण स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.