सहारनपुर, अक्टूबर 21 -- स्टेट हाइवे स्थित सैनियों की सराए के निकट सहारनपुर की ओर से आ रही दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री की कार की चपेट में आकर ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। इतना ही नहीं टक्कर से ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल ई-रिक्शा चालक को रेलवे रोड स्थित एक चिकित्सक के यहां उपचार को भर्ती कराया गया। मंगलवार को दारुल उलूम वक्फ रोड स्थित शेखुल हिंद कॉलोनी निवासी ई-रिक्शा चालक वसीम उर्फ खलीफा सवारियों को छोड़कर सैनियों की सराए से होते हुए वापिस आ रहा था। इसी दौरान बसपा सरकार में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अपनी कार से सहारनपुर से वापिस लौट रहे थे। इस दौरान ई-रिक्शा में पीछे से कार की टक्कर लग जाने से जहां ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं चालक वसीम भी गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर भीड़ एकत्र होने पर घायल को रेलवे रोड स्थित प्राइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.