पूर्व मंत्री का ह्वाट्सएप अकाउंट हैक
पलामू, सितम्बर 1 -- मेदिनीनगर। झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने का ह्वाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने मित्रों, परिचितों और शुभचिंतकों से अपील की है कि उनके नंबर से पैसों की मांग, आर्थिक सहायता, ओटीपी, किसी लिंक पर क्लिक करने या निजी जानकारी साझा करने संबंधी कोई संदेश मिलने पर प्रतिक्रिया न दें। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी संदेश पर भरोसा कर भुगतान नहीं करें और उसे नजरअंदाज करें। अकाउंट को सुरक्षित करने की प्रक्रिया जारी है। त्रिपाठी ने लोगों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध संदेश पर तत्काल सावधानी बरतने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.