मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पूर्व मंत्री का बेटा अचानक घर से लापता हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे छपता से ढूंढ निकाला। इससे पहले परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो पूर्व मंत्री ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें युवक को स्टेशन की ओर बुलेट से जाते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस टीम स्टेशन के पास पहुंची। वहां युवक की बुलेट बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली। इस सुराग के आधार पर पुलिस ने मामले को और गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन ट्रैक करने पर युवक का अंतिम लोकेशन छपरा में पाया गया। इसके बाद सदर थाना पुलिस की एक टीम छपरा के लिए रवाना हुई। वहां की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.