औरंगाबाद, दिसम्बर 27 -- दाउदनगर में जदयू के पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी का स्वागत किया गया। सासाराम में आयोजित जदयू सम्मान समारोह से लौटने के क्रम में पटना जाने के दौरान दाउदनगर के लाल मार्केट में एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल माला और शॉल देकर पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी का अभिनंदन किया। जदयू नेता विजय पासवान, चंद्रभूषण वर्मा, डॉ एस प्रसाद, चंदेल पासवान, संतोष पासवान, प्रिंस कुमार, रामाशीष पासवान, सत्येंद्र कुशवाहा और जयप्रकाश सिंह उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महेश्वर हजारी का सामाजिक और राजनीतिक योगदान क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठनात्मक एकजुटता ही एनडीए की सबसे बड़ी ताकत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.