बलिया, अप्रैल 28 -- बलिया। पूर्व मंत्री काशी नाथ मिश्र की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व. मिश्र का जीवन अत्यंत सादगीपूर्ण एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने न सिर्फ बलिया नगर के साथ ही बांसडीह विधानसभा का प्रतिनिधित्व ही किया बल्कि पं नारायण दत्त तिवारी, विश्वनाथ प्रताप सिंह एवं श्रीपति मिश्र के मंत्रीमंडल में विभिन्न मंत्रालयों का कुशलतापूर्वक संचालन किया। सही मायने में वह जनता के सच्चे सेवक थे। यह भी पढ़ें- जागेश्वर प्रसाद 'खलिश' को दी गई श्रद्धांजलि इस मौके पर सत्यप्रकाश उपाध्याय मुन्ना, संतोष चौबे, रुपेश चौबे, विजेंद्र पांडेय मुख...