पूर्व मंत्री और समर्थकों ने दर्ज कराया बयान,
सुल्तानपुर, जून 8 -- सुलतानपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह सहित अन्य के खिलाफ चल रहे हत्या के मुकदमें में न्यायाधीश राकेश ने सोमवार को आरोपियों का बयान दर्ज किया। आरोपियों ने घटना में संलिप्तता से इन्कार कर दिया है। अमेठी जिले के जगदीशपुर के पूरे मतऊ गौरा निवासी शिवकुमार यादव ने सात अप्रैल 2001 की घटना में भाई राजकुमार यादव की साजिशन हत्या के आरोप में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पूर्व मंत्री पर घटना की साजिश रचने का आरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.