पूर्व मंत्री और उनके भाई के बीच खूनी संघर्ष, जमकर चला हथौड़ा और लाठी, केस दर्ज
हिन्दुस्तान संवाद, मई 15 -- UP News: यूपी के गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के खुटहन खास गांव में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री गंगा प्रसाद निषाद और उनके सगे भाई भागवत चन्द्र के बीच पानी निकासी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गुलरिहा थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री गंगा प्रसाद निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह करीब छह बजे वह अपने दरवाजे पर टहल रहे थे। इसी दौरान उनके पटीदार और भाई भागवत चन्द्र अपने घर के सामने गड्ढा खोदकर बरसाती पानी उनके मकान की नींव की ओर बहा रहे थे। गंगा निषाद का आरोप है कि उन्होंने इसका विरोध करने पर भागवत चन्द्र और उनके बेटे विजय ने उन पर हमला क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.