पूर्व मंत्री ओमवती के निधन से नगीना में शोक की लहर
बिजनौर, मई 9 -- बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से सांसद व बसपा सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री रही ओमवती का शुक्रवार को निधन होने पर नगीना में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पूरे राजनीतिक जीवन का आशियाना (घर) नगीना में मंडी मौलगंज में उनका आवास रहा है। स्योहारा क्षेत्र के गांव ताखावली में एक किसान परिवार में जन्मी ओमवती देवी की शिक्षा आरएसएम डिग्री कॉलेज धामपुर में हुई। सरकारी अधिकारी आरके सिंह के साथ उनका विवाह हुआ था। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक पुत्र राजीव सिंह हैं। राजीव सिंह यूपी पुलिस में अफसर हैं।
सांसद नगीना व नगीना विधायक पहुंचे आवास पर पूर्व मंत्री ओमवती देवी के निधन की सूचना मिलने पर नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद उनके आवास विकास स्थित आवास पर पहुंचे और पूर्व मंत्री को श्रद्वांजलि दी। नगीना विधायक मनोज पारस ने भी उनके आवास पर पहुंचकर श्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.