पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेज प्रताप यादव
संभल, जुलाई 18 -- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव के निधन के बाद उनके पैतृक गांव सिंघौला पुख्ता में श्रद्धांजलि देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को करहल (मैनपुरी) के विधायक तेज प्रताप सिंह यादव और गुन्नौर विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव गांव पहुंचे तथा शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। सपा विधायक तेज प्रताप यादव ने पूर्व मंत्री के पुत्र एवं सहसवान विधायक बृजेश यादव को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही। उन्होंने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तेज प्रताप यादव ने कहा कि ओमकार सिंह यादव का निधन समाजवादी पार्टी ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जीवनभर गरीबों, किसानों, मजलूमों और समाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.