जौनपुर, अप्रैल 30 -- मुंगराबादशाहपुर। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. अरुण कुमार सिंह 'मुन्ना' के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए एमएलसी बृजेश सिंह बुधवार की शाम को उनके पैतृक निवास स्थान रामनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्व. मुन्ना सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदाना दी। स्व.अरुण कुमार सिंह 'मुन्ना' छात्र जीवन से ही बहुमुखी प्रतिभा और स्पष्टवादी व्यक्तित्व के धनी थे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्हें छात्रसंघ का नेतृत्व सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि मंत्री पद पर रहते हुए मुन्ना सिंह ने बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.