लखनऊ, अगस्त 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यह भी पढ़ें- भाजपा की बी-टीम होने का मिथ तोड़ने में जुटी बसपापूर्व मंत्री का निष्कासन बसपा सुप्रीमो मायावती विधानसभा चुनाव से पहले पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने पूर्व मंत्री अनन्त कुमार मिश्रा उर्फ अन्टू मिश्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। चर्चा है कि बसपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अन्टू मिश्रा भाजपा के पाले में जाने की तैयारी में थे, जिसकी जानकारी पार्टी सुप्रीमो तक पहुंची थी। अन्टू मिश्रा इससे पहले मार्च 2024 में भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे और उनके भगवा खेमे में शामिल होने की पूरी तैयारी थी। हालांकि दिल्ली से आए एक फोन के बाद ऐन मौके पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण नहीं कराई गई थी。 यह भी पढ़ें- मायावती का यूपी चुनाव से पहले एक और बड...