मुरादाबाद, मई 1 -- भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय राजपाल सिंह प्रजापति का कुछ दिन पूर्व एक कार दुर्घटना में निधन हो गया था। उनके सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह, जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, निवर्तमान विधायक राजेश कुमार चुन्नू, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, पूर्व जिला महामंत्री राजन बिश्नोई, जिला सहकारिता बैंक अध्यक्ष चौधरी विजय भान सिंह ब्लॉक प्रमुख राजपाल सिंह ब्लॉक प्रमुख वीर सिंह सैनी अरविंद चौधरी गुरुजी, भाकियू नेता चौधरी यशपाल सिंह सहित अन्य लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के...