कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। हनुमंत विहार में पूर्व भाजपा विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के ई-बाइक शोरूम में छत में सेंध लगाकर चोरों ने नगदी पार कर दी। सुबह बेटा शोरूम पहुंचा तो घटना की जानकारी होने पर पिता और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को छत की टिन शेड हटी मिली। सामने आया कि चोर बगल में पड़े खाली प्लॉट में नीम के पेड़ से छत पर जाकर अंदर दाखिल हुआ। घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जरौली स्थित शांति इंक्लेव निवासी पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया का हमीरपुर रोड पर ई-बाइक शोरूम हैं, जिसे उनका बेटा हिमांशु देखता है। पूर्व विधायक ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार सुबह बेटा हिमांशु शोरूम पहुंचा। अंदर देखा कि सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। इसके बाद उन्हें और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि चोर बगल के ...