पूर्व भाजपा मंत्री का बेटा निकला स्मैक तस्कर, स्पोर्ट्स बाइक पर 10 लाख की ड्रग्स ले जाते पुलिस ने पकड़ा
एक संवाददाता, जून 18 -- बिहार में ड्रग्स तस्करी में एक हाईप्रोफाइल नाम सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) से सांसद-विधायक एवं पूर्व मंत्री रहे रामजी दास ऋषि के बेटे सुनील कुमार को कटिहार जिले में स्मैक के साथ पकड़ा गया है। फलका थाना पुलिस ने सुनील और उसके एक साथी को तस्करी करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उनके पास से 102.79 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। सुनील वर्तमान में पंचायत रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत है। वह स्पोर्ट्स बाइक से ड्रग्स की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने बिना नंबर की बाइक भी जब्त की है। फलका थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने गुरुवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गेड़ाबाड़ी से फलका के रास्ते स्मैक की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सत्यापन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्नी सौरभ और पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.