पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
संतकबीरनगर, जुलाई 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। मेंहदावल क्षेत्र के इमलीडीहा गांव निवासी और भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री तथा वर्तमान में विश्व हिंदू महासंघ किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कौशल त्रिपाठी के खिलाफ पुलिस ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की है। अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) न्यायालय ने उन्हें नोटिस जारी कर 17 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया है।एडीएम न्यायालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि कौशल त्रिपाठी के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों के आधार पर उनके विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि उनके कथित कृत्यों से क्षेत्र में भय और आत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.