फतेहपुर, जून 25 -- अमौली। सड़क हादसे में बुधवार शाम घायल हुए पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष की कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पूर्व भाजपा जिला मंत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। चांदपुर थाना क्षेत्र के बिरनई गांव निवासी गौरी शंकर अवस्थी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष थे। बुधवार को वह अमौली निवासी पूर्व भाजपा जिला मंत्री साहब सिंह गौतम के साथ थाना क्षेत्र के बड़िगवां गांव में आयोजित तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर शाम दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी जहानाबाद-फतेहपुर मार्ग पर बिजौली मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से दो भाजपा नेता घायल, कानपुर रेफर हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को सीएचसी लाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद...