पूर्व भाजपा जिला मंत्री और उनके भाइयों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
कन्नौज, जून 27 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के कपूरपुर गांव में शुक्रवार की रात पुरानी रंजिश के चलते पूर्व भाजपा जिला मंत्री पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। जब उन्हें बचाने के लिए उनके दो भाई मौके पर पहुंचे, तो हमलावरों ने उनकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद परिजन तीनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है। कपूरपुर गांव के रहने वाले भाजपा के पूर्व जिला मंत्री रजनेश राजपूत का पड़ोसी गांव के कुछ लोगों के साथ पुराना विवाद चल रहा है। शुक्रवार रात करीब 8 बजे जब वह बाइक से अपने गांव वापस आ रहे थे, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। मारपीट की भनक लगते ही रजनेश के भाई महेंद्र और धीरज उन्हें बचाने के लिए दौड़े, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.