हरदोई, अप्रैल 16 -- हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता 'गुड्डू' के निधन पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का ध्वज अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रामकिशोर गुप्ता 'गुड्डू' एक समर्पित, कर्मठ और जुझारू नेता थे, जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका सादगीपूर्ण जीवन और कार्यकर्ताओं के प्रति अपनापन सदैव याद रखा जाएगा। भाजपा नेता के निधन पर सांसद जयप्रकाश रॉवत, पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल, राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोक जताया। यह भी पढ़ें- भाजपा ने शोक सभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.