रायबरेली, अप्रैल 22 -- सतांव,संवाददाता। गुरूबख्शगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में आवासीय पट्टा धारकों के द्वारा कराए जा रहे भवन निर्माण को पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत कुछ लोगों ने गिरा दिया। मामले में पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत आठ लोगों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। थाना क्षेत्र के भीतरगांव पंचायत के मजरे छेदा नगर की भूमि गाटा संख्या 1528 में बरिया थोक भीतरगांव निवासी बच्चनलाल को एक बिस्वा भूमि का आवासीय पट्टा मिला था। इसी गाटा संख्या पर पूरे जमीदार गांव निवासी रमाशंकर पुत्र मंगल का भी आवासीय पट्टा है। यह भी पढ़ें- जमीनी विवाद को लेकर आमने-सामने आए दो पक्ष बच्चनलाल ने अपनी आवंटित भूमि पर निर्माण शुरू किया तो रमाशंकर यादव ने उन्हें रोक दिया। बाद...