पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन लता यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
शाहजहांपुर, मई 4 -- मिर्जापुर। मिर्जापुर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन लता यादव का रविवार सुबह लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि सुमन लता यादव पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका उपचार भी जारी था। रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही समर्थक और क्षेत्र के गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे। सुमन लता यादव के पति संतनपाल सिंह सहकारी संघ के चेयरमैन रह चुके है। वही उनके पुत्र कस्बा स्थित संतनपाल सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन है। उनके निधन को क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने ईश्वर से द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.