कौशाम्बी, मई 7 -- मंझनपुर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख के भाई को फोन पर जानलेवा धमकी दी गई है। इसे लेकर उनका पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित ने कुतुब आलमपुर निवासी आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। पूर्व सदर ब्लॉक प्रमुख हरिमोहन सिंह यादव के भाई यशवंत यादव ने बताया कि कुतुब आलमपुर निवासी आरोपी काफी दिनों से उनको धमका रहा है। वह कहता है कि उसकी जमीन खरीदी तो सरेआम गोलियों से छलनी कर दिया जाएगा। जबकि, पीड़ित के अनुसार, उनका जमीन से कोई लेनादेना ही नहीं है। पीड़ित का कहना है कि बुधवार की शाम भी आरोपी ने फोन करके धमकाया। इसकी रिकॉर्डिंग भी पीड़ित ने पुलिस को सौंप दी है। इस संबंध में डीएसपी शिवांक सिंह का कहना है कि प्रकरण की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत इंस्पेक्टर को जरूरी निर्देश दे दिया गया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.