रुद्रपुर, मार्च 15 -- खटीमा, संवाददाता। देशी भुड़िया में पूर्व ब्लाक प्रमुख नामधारी के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोग एकत्र हुए और एक दूसरे को होली मिलन की शुभकामनायें दी। शनिवार की देर शाम को थारू समाज की परंपरागत होली का आयोजन किया गया। यह होली थारू समाज में पूर्वजों से चली आ रही है जो कि कुछ गांव के लोग जिंदा होली तो कुछ गांव के लोग मरी होली खेलते हैं। मरी होली होलिका दहन क़े उपरांत 15 दिन तक मनायी जाता है। होली मिलन के शुभ अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी ने कहा होली का त्यौहार हमें आपसी भेदभाव मिटाकर प्रेम और एकता क़े साथ रहने की प्रेरणा देता हैं। उन्होंने कहा ऐसे आयोजन समाज में एकता को मजबूत करते हैं अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखते हैं। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.