लखनऊ, जून 28 -- काकोरी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामविलास रावत की हत्या करने के लिए कमर में कट्टा लगाकर घूम घूमकर रेकी कर रहे बदमाश को शनिवार रात पुलिस ने धर दबोcha। उसके पास से 315 बोर का तमंचा एवं दो कारतूस बरामद किए। पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या के लिए रेकी करने की बात स्वीकारी। आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपी के साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सकरा का रहने वाला सिरीश है। वह शनिवार को सकरा बेलवा रोड पर आम के बाग में एक कार से कुछ युवकों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। कमर में तमंचा लगाए था। पुलिस के दबिश देने पर सिरीश के कार सवार साथी भाग निकले। जबकि उसे पुलिस ने पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि तेजकिशन खेड़ा निवासी भाजपा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख काकोरी ...