पूर्व ब्लाक प्रमुख की मनाई गई पुण्यतिथि
मऊ, मई 31 -- पूराघाट। बापू इंटर कॉलेज, कोपागंज में रविवार को पूर्व प्रबंधक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व.राजनाथ राय की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने स्वर्गीय राजनाथ राय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान प्रधानाचार्य धीरेन्द्र राम, उप-प्रबंधक डॉ. मनीष राय, राधे रमण राय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सर्वेश राय, रत्नेश सागर सहित प्रबंध समिति के सदस्य, सेवानिवृत्त शिक्षक, कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.