हजारीबाग, जून 27 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि।पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी स्व. गिरजा साव की तीसरी पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई। इस मौके पर उनके परिजनों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पूर्व पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर लोगों ने उन्हें याद करते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान एवं कृतियों की चर्चा की। कहा कि स्व. गिरजा साव ने झारखंड आंदोलन के दौरान बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में भी वे हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। मौके पर उनकी धर्मपत्नी खिरिया देवी, महेश प्रसाद, विजय कुमार, अजय कुमार, संजय कुमार, यमुना प्रसाद, छोटीलाल प्रसाद, बालिका देवी, मंजू देवी, अंजू देवी, पूर्व जिप सदस्य यशोदा देवी, सुनीता गुप्ता, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरूण कुमार सिंह...