जौनपुर, जनवरी 21 -- खेतासराय। क्षेत्र के मनेछा गांव के पास मंगलवार की सुबह अराजकतत्वों ने पूर्व बीडीसी समेत दो युवकों को रॉड और हाकी से मारकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी सोंधी पहुंचाया। गंभीर हालत देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के तरसावां गांव निवासी पूर्व बीडीसी 35 वर्षीय प्रवीण कुमार उर्फ मोनू राजभर पुत्र सिधारी राजभर और गांव के ही 27 वर्षीय राहुल राजभर पुत्र लौटन राजभर एक ही बाइक से पाराकमाल गांव पीलिया की दवा लेने जा रहे थे। मनेछा गांव के पास मोड़ पर पहुंचे थे कि बाइक सवार तीन लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एक नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.