कौशाम्बी, मार्च 30 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के जुगराजपुर निवासी मनुदेव त्रिपाठी मॉडल डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हैं। इलाके के बेरौचा उपरहार गांव में उनका निजी नलकूप है। उन्होंने बताया कि 21 मार्च की रात करीब आठ बजे चोर उनके नलकूप की 70 मीटर केबल काटकर उठा ले गए। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर अधिवक्ता ने मामले की शिकायत एसपी राजेश कुमार से की थी। उनके आदेश पर रविवार को मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...