पूर्व बसपा प्रत्याशी को पार्टी ने बाहर किया
कानपुर, सितम्बर 15 -- पुखरायां। भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व बसपा के प्रत्याशी रह चुके जुनैद पहलवान को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बसपा के जिला अध्यक्ष जवाहर लाल ने बताया कि अमरौधा निवासी जुनैद पहलवान को पार्टी विरोधी गतिविधियों अनुशासनहीनता अपनाने के बारे में कई बार पहले भी चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी उनके कामकाज में कोई सुधार नहीं हुआ। इनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों व कार्यशैली में सुधार न होने पर इन्हें पार्टी व मूवमेंट के हित में 13 सितम्बर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जुनेद की पार्टी से बर्खास्तगी से बसपा में अब नये समीकरण बनने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.