सहारनपुर, मई 1 -- सहारनपुर, संवाददाता । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में अनुशासन को लेकर लगातार सख्ती की जा रही है। इस कड़ी में पार्टी ने एक बार फिर से सहारनपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व शामली प्रभारी जगपाल सिंह तथा पूर्व जिला प्रभारी अनिल कुमार पप्पू को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दोनों नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने और लगातार अनुशासनहीनता बरतने के आरोप हैं। पिछले हफ्ते पार्टी ने मंडल जोन प्रभारी हाजी सरफराज राईन को भी बाहर का रास्ता दिखाया था। बसपा जिला इकाई की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि अनिल कुमार पप्पू, जो पूर्व में पार्षद और सहारनपुर के प्रभारी रह चुके हैं, तथा नानौता निवासी जगपाल सिंह, जो सहारनपुर जिलाध्यक्ष और शामली में प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, को कई बार चेतावनी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.