चंदौली, अगस्त 27 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली में बीते मंगलवार की रात विवाहिता की मौत के मामले में न्याय की गुहार लेकर पहुंचे सरदार सेना के प्रदेश महामंत्री और पूर्व फौजी सुनील कुमार पटेल ने कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह पर मारपीट और जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया। जिससे उनके नाक की हड्डी टूट गई। शिकायत मिलने पर एसपी ने सीओ से जांच कराकर कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह को बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं चकिया कोतवाली के थाना प्रभारी अर्जुन सिंह को मुगलसराय में तैनात किया गया है। मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव निवासी 25 वर्षीय आंचल की शादी मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव में हुई थी। बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने घर में किसी विषाक्त पदार्थ क...