पिथौरागढ़, मार्च 15 -- पिथौरागढ़/हल्द्वानी। गंगोलीहाट क्षेत्र के प्रमुख जागर गायक पूर्व फौजी माधोसिंह बिष्ट का 94 साल की उम्र में हल्द्वानी के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे गंगोलीहाट के चहज और हाल मजराफार्म श्रीपुर बिचवा खटीमा ऊधमसिंहनगर में रहते थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके पोते शिक्षक ललित बिष्ट ने बताया कि दादा का हल्द्वानी के ही एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि माधो सिंह ने पूर्व में ही अपना शरीर मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को दान दे दिया था। जिस कारण उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज के सुपुर्द किया गया। पैतृक गांव चहज में माधो सिंह चर्चित चेहरा रहा। सेना से रिटायर के बाद वह जागर गायन के लिए भी क्षेत्र में प्रसिद्ध रहे। उनका बड़ा पुत्र गोविंद बिष्ट हल्द्वानी और छोटे पुत्र आनंद ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.