बागपत, फरवरी 11 -- बागपत। शहर के मोहल्ला ठाकुरद्वारा में शराब पीकर लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली चलाने वाले खट्टा प्रहलादपुर गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी का पुलिस ने बुधवार को चालान कर दिया। उसके द्वारा चलाई गई गोली का छर्रा लगने से आठ वर्षीय बच्ची घायल हो गई थी। वहीं, पुलिस ने आरोपी सेवानिवृत्त फौजी का शस्त्र लाईसेंस निरस्त किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी संतराम पिछले चार माह से बागपत के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में रहता है। गत दिवस उसने शराब के नशे में अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली चलाई थी। जिसका छर्रा लगने से आठ वर्षीय बच्ची अवन्या घायल हो गई थी। जिसके बाद उसकी मां निगम शर्मा ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी पूर्व फौजी के खिलाफ तहरीर दी थी। वहीं, पुलिस ने भी आरोपी सेवानिवृत्त फौजी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.