रुद्रपुर, अगस्त 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम-2025 और राष्ट्रीय खेल प्रशासन नियम-2026 के तहत 'उत्कृष्ट खेल प्रतिभा सूची' के लिए आवेदन मांगे हैं। यह प्रक्रिया उत्तराखंड राज्य फुटबॉल संघ के माध्यम से जिला संघों, क्लबों और फुटबॉल अकादमियों तक पहुंचाई जा रही है।

आवेदन प्रक्रिया एआईएफएफ की ओर से 20 पुरुष और 20 महिला सेवानिवृत्त फुटबॉल खिलाड़ियों की अलग-अलग सूची तैयार की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को भविष्य में फुटबॉल के विकास, नीति निर्माण और विभिन्न समितियों में प्रतिनिधित्व का अवसर मिल सकेगा। आवेदन के लिए खिलाड़ी की आयु 25 वर्ष या उससे अधिक और मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वास्थ्य होना आवश्यक है। खिलाड़ी ने कम से कम एक वर्ष पहले प्रतिस्पर्धी फुटबॉल से संन्यास लिया हो। साथ ही पिछले...