मुंगेर, मार्च 12 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर जिले के जमालपुर निवासी पूर्व फुटबॉलर छोटेलाल उर्फ चोटी दा के मंगलवार को आकस्मिक निधन से जिले के खेल प्रेमियों और फुटबॉल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वे लगभग 75 वर्ष के थे। बताया गया कि, उनकी पत्नी का निधन पहले ही हो चुका है। उनके निधन की खबर मिलते ही खेल जगत से जुड़े लोगों में गहरा दुख व्याप्त हो गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए खेल उद्घोषक महमूद आलम ने बताया कि, स्व. छोटेलाल अपने समय के उत्कृष्ट डिफेंस पोजीशन के खिलाड़ी थे। उन्होंने इलेवन स्टार एथलेटिक क्लब, जमालपुर से खेलते हुए अपनी अलग पहचान बनाई थी। अपने शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर उन्हें एसएम मोइनुल हक कप, बिहार राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता में भी खेलने का अवसर मिला था। उन्होंने एमआरसी, जमालपुर की ओर से खेलते हुए पूरे बिहार में अपनी प...