पूर्व प्रेमी ने युवती के निजी फोटो, वीडियो किए वायरल
गाज़ियाबाद, जून 24 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। कौशांबी थाना क्षेत्र में पूर्व प्रेमी ने युवती के निजी फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से मुरादाबाद की रहने वाली युवती वैशाली सेक्टर-2 में किराये पर रहती थी। निजी कंपनी में जॉब के दौरान युवती की मुरादाबाद के ही रहने वाले राजकुमार यादव से दोस्ती हो गई। आरोप है कि राजकुमार ने धोखे से उनकी निजी वीडियो और फोटो बना लीं। इस दौरान युवती वैशाली से नोएडा में शिफ्ट हो गई। आरोप है कि राजकुमार ने फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। आरोपी ने उनके कुछ फोटो रिश्तेदारों को भी भेज दिए हैं। इसके अलावा आरोपी उनके नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट भी चला रहा है, जिस पर उनकी फोटो लगाई गई है। इस पर उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.