पूर्व प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू गोद उतारा मौत के घाट, बिहार के मधुबनी में मर्डर
निज प्रतिनिधि, अक्टूबर 20 -- झंझारपुर (मधुबनी), निज प्रतिनिधि। बिहार के मधुबनी जिले में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां एक युवती की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। युवती की हत्या का आरोप उसके पूर्व प्रेमी पर लगा है। यहां झंझारपुर में भैरवस्थान थाना क्षेत्र के लोहना दक्षिण पंचायत के वार्ड 12 स्थित सर्वसीमा गांव में रविवार की रात को 22 वर्षीय नवविवाहिता काजल कुमारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। आक्रोशित परिजन और ग्रामीण आरोपी के घर पर शव रखकर विरोध जताने लगे। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित करने में जुटी रही। जानकारी के अनुसार, काजल दो दिन पूर्व अपनी मां सुनीता देवी के पास मायके आई थी। बताया जाता है कि गांव के विपुल चौधरी उर्फ जतिन ने काजल की मां के साथ मारपीट की थी। इसकी जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.