पूर्व प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा को दी गई विदाई
पीलीभीत, जुलाई 24 -- पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में करीब ढाई साल का कार्य दायित्व पूरा करने वालीं पूर्व प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा को विदाई दी गई। नवनियुक्त कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अमित कुमार का महाविद्यालय परिवार ने गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह में पूर्व प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा और डॉ. जीके अनेजा को पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने डा.अनेजा के साथ कार्यक्षेत्र में अपने अनुभवों को बताया। शिक्षक, चिकित्सक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने डॉ. जीके अनेजा के सहयोग पर भी विचार रखे। डॉ. संगीता अनेजा ने सभी से मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। सीएमएस डॉ. सत्य पाल सिंह, डॉ. अरुण सिंह, डॉ. प्रेम चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. जगदंबा शरण, डॉ. विभूति गोयल, डॉ. अर्चना सिंह समेत सभी विभागाध्यक्ष समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.