बागपत, जनवरी 28 -- बड़ौत। नगर के श्री पंचमुखी शिव मंदिर के संस्कृत विद्यालय में डीजे कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं योगाचार्य स्वर्गीय डा. महेश कुमार मुछाल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्वानों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इसके अलावा उपस्थित बटुकों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। आचार्य डा. पुष्पेंद्र शर्मा फोनू ने कहा कि उन्होंने योग के जरिए क्षेत्र में जन जागृति पैदा की। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार चाहल ने परिसर में पहुंचकर योगाचार्य को पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर हिमांशु मुछाल, मोहनीश मुछाल, अनिल महादेव, योगेश कुमार, अतुल कुमार गुप्ता, रकम सिंह सोलंकी, अजय निरवाल संस्कृत विद्यालय के बटुकों ने अपने-अपने विचार प्रकट किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.