मुजफ्फर नगर, फरवरी 7 -- बुढ़ाना। पूर्व प्रमुख ने अपनी टीम के साथ तहसील में आगामी 12 फरवरी को प्रस्तावित महापंचायत को सफल बनाने के लिए विभिन्न गांवों में तूफानी दौरा किया। पूर्व प्रमुख व रालोद के वरिष्ठ नेता विनोद मलिक ने गांव लोई, सराय, गढ़ी सखावत, परासोली, जोगियाखेड़ा, सेनपुर, मंदवाड़ा, कुरालसी और नीम खेड़ी गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से बड़ी संख्या में महापंचायत में पहुंचने की अपील की। ग्रामीणों ने इसके लिए पूर्व प्रमुख को आश्वासन दिया। पूर्व प्रमुख के साथ नरेंद्र सिंह, दरियाव सिंह, महबूब अली, लविश जांगिड, कर्मवीर सिंह, शाहिद सिद्दीकी, अफलातून, संजीव कुमार, जितेंद्र मलिक, पप्पू और राजेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.