मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद मलिक ने तहसीलदार महेंद्र यादव पर भ्रष्टाचार व लोगों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने तीन दिनों में सभी पेंडिंग कार्यों को नही करने पर तालाबंदी व बड़े आंदोलन का ऐलान कर दिया है। रालोद के वरिष्ठ नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद मलिक ने प्रेस को बताया कि तहसीलदार बेलगाम हो चुके हैं। उनके द्वारा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र मलिक व कार्य के लिए गए अन्य ग्रामीणों के साथ अभद्रता की तथा उन्हें गुंडे बताया है। उन्होंने तहसीलदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शासन-प्रशासन ऐसे अधिकारी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीन दिन में तहसीलदार ने सभी पेंडिंग कार्यों को नही किया, तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे। दूसरी ओर तहसीलदार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.