बोकारो, दिसम्बर 19 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के सदमाकला पंचायत के तेनु रोड में स्थित मदर चाइल्ड सेंटर के पास 100 केवीए विद्युत क्षमता के नए विधुत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन पूर्व विधायक लंबोदर महतो की मौजूदगी में पूर्व प्रमुख धनेश्वर महतो ने फीता काटकर किया। उक्त ट्रांसफार्मर बीते कुछ दिनों से खराब रहने के कारण विधुत उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस मौके पर गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि विधुत ट्रांसफार्मर लग जाने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुदृढ़ होगी और लोगों को निर्बाध बिजली सुविधा प्राप्त होगी। इस पहल से स्थानीय विकास को और मजबूती मिली है। इस मौके पर जिप सदस्य प्रहलाद महतो, वरिष्ठ भाजपा नेता शांतिलाल जैन, मुखिया प्रतिनिधि लालदेव महतो, नागेश्वर सिंह,स्वरूप सहाय, संजय महतो, चंदन सिन्हा,दिनेश कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.