हल्द्वानी, अप्रैल 30 -- भावना कोहली हल्द्वानी। बीआर आंबेडकर आदर्श विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष गोपाल कृष्ण का गुरुवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। गोपाल कृष्ण ने अपने कार्यकाल में विद्यालय के विकास में श्रम एवं संसाधनों के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी स्मृति में विद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय अध्यक्ष जीआर टम्टा, प्रबंधक बीएल आर्य, कोषाध्यक्ष सुंदरलाल, प्रधानाचार्य मनोज कुमार सहित समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.