पूर्व प्रधान समेत 15 लोगों पर फायरिंग और कब्जे के प्रयास का आरोप
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 1 -- मोहम्मदाबाद।जाजपुर गोवा निवासी तुलसी राम यादव ने पूर्व प्रधान सहित लगभग 15 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर जमीन पर कब्जे का प्रयास और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। तुलसी राम यादव के अनुसार, बीती रात वह अपने परिवार के साथ घर की छत पर सो रहे थे। आरोप है कि गांव के एक पूर्व प्रधान अपने समर्थकों के साथ दो वाहनों और पैदल उनके घर के पास पहुंचे तथा जेसीबी की मदद से लगभग 40 फीट जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपितों ने लाइसेंसी और अवैध हथियारों से फायरिंग की। पीड़ित का दावा है कि गोली लगने के निशान चारा मशीन और दीवारों पर देखे जा सकते हैं। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण भी एकत्र हो गए। आरोप है कि भीड़ बढ़ने पर संबंधित लोग हवाई फायरिंग करते हुए वहां स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.