हरदोई, दिसम्बर 1 -- टड़ियावां। गांव सरदापुर निवासी टीपू मिश्रा ने पूर्व प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर के अनुसार 29 नवंबर की शाम उसके पिता भगवान शरण घर के बाहर बैठे बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान गांव के पूर्व प्रधान कमलेश अवस्थी अपने सहयोगियों फुलारी, संजय और इशाक के साथ पहुंचे। पीड़ित के परिवार के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने हमला कर मारपीट की। पीड़ित किसी तरह बचकर घर के अंदर गया, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उसके दरवाजे पर ईंट चलायी और घर के बाहर रखी कुर्सियों को तोड़ते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले में पूर्व प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.