संतकबीरनगर, जून 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बेलहर विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कन्धरापार के राजस्व गांव पकरडीहा निवासी पूर्व ग्राम प्रधान विजय प्रकाश एवं उनके परिवार के कई सदस्यों का नाम मतदाता सूची से गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में मेंहदावल उपजिलाधिकारी (एसडीएम) तथा संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर नाम पुनः शामिल कराने की मांग की है।

विजय प्रकाश का आरोप विजय प्रकाश पुत्र स्वर्गीय रामराज ने बताया कि उनका तथा उनके परिवार के लगभग सात सदस्यों का नाम अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची से हटा दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी सूचना के नाम काट दिए गए हैं। विजय प्रकाश पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुके हैं, जबकि उनकी पत्नी पूनम रानी जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं...