बदायूं, मार्च 15 -- इस्लामनगर, संवाददाता। थाना क्षेत्र में घर लौट रहे पिता-पुत्र पर पूर्व प्रधान और उसके बेटे द्वारा राइफल से फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमले, जातिसूचक शब्द कहने और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव सैफुल्लागंज का है। गांव निवासी बदन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पुत्र मनवीर के साथ पिनौनी से ट्रैक्टर द्वारा घर लौट रहे थे। आरोप है कि जब वह पूर्व प्रधान यादवीर यादव के घर के सामने से गुजर रहे थे, तभी यादवीर यादव और उसका पुत्र मुनीश गाली-गलौज करने लगे और जातिसूचक शब्द कहते हुए राइफल से जानलेवा फायर कर दिया।पीड़ित ने बताया कि वह और उसका पुत्र किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे और घटना की सूचना पुलिस को दी...