सोनभद्र, मार्च 3 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत सोमवार की देर शाम पूर्व प्रधान प्रतिनिधि शक्तिआनन्द पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। अवधूतभगवान राम पीजी कालेज मार्ग पर लगभग नौ बजे रात हुई इस घटना में गम्भीर घायल शक्तिआनन्द की एक आंख बुरी तरह प्रभावित हुई है। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने घायल शक्तिआनन्द को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी है। बताया जा रहा है कि उस मार्ग पर अंधेरा रहने से वहां अवांछनीय तत्वों का अड्डा बन गया है। इससे एक सप्ताह पूर्व भी नशेड़ियों द्वारा वहां एक व्यक्ति को बुरी तरह मारपीटा गया था। पुलिस फिलहाल जांच की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.